in

भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘मसालों का शहर’, जानें

भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘मसालों का शहर’, जानें - networth, wiki, biography, myanimelive
Rate this post

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जहां की संस्कृति, समृद्ध इतिहास और अनूठी परंपराएं इसे अन्य देशों से अलग बनाती हैं। वर्तमन में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित शहरों की अपनी खूबियां भी हैं, जो कि शहरों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का काम करती हैं। किसी शहर का खान-पान मशहूर है, तो किसी शहर की वेशभूषा पूरी दुनिया में जानी जाती है।

वहीं, कुछ शहर अपनी यहां के चटख स्वाद के लिए जाना जाते हैं। आप भी जरूर सप्ताह या महीने में एक या दो बार चटख मसालों वाला कुछ चटपटा जरूर खाते होंगे। ऐसे में क्या आपको पता है कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे अपने यहां के चटख मसालों के लिए जाना जाता है।

यही वजह है कि इस शहर को मसालों का शहर भी कहा जाता है। इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस शहर के बारे में जानेंगे। 

 

भारत में होता है सबसे अधिक मसालों का उत्पादन

दुनिया के किसी भी शहर के मुकाबले में भारत में ही सबसे अधिक मसालों का उत्पादन होता है। यही वजह है कि पुराने समय से ही भारत अपने यहां के मसालों को लेकर मशहूर है।

ब्रिटिश समय में भारत से ही कई जहाजों को मसालों से भरकर विदेश भेजा जाता था। इससे विदेशों तक भारतीय स्वाद पहुंचा था। वहीं, वर्तमान में भी भारत से अलग-अलग देशों में मसालों का निर्यात किया जाता है।

आपको बता दें कि International Standard Organization(ISO) की लिस्ट में करीब 109 मसाले हैं, जिनमें से करीब 75 मसालों का उत्पादन भारत में ही होता है। 

 

किस शहर को कहा जाता है मसालों का शहर

भारत के केरल राज्य के कोझिकोड शहर को मसालों का शहर कहा जाता है। इस शहर से पूरे भारत समेत दुनिया के अलग-अलग शहरों में मसालों का निर्यात किया जाता है।

इस शहर का कोचिन पोर्ट मसालों के व्यापार के लिए जाना जाता है, जहां पूरी दुनिया से लोग मसालों की खरीददारी के लिए पहुंचते हैं। यही वजह है कि केरल को Land of Spices भी कहा जाता है। 

 

भारत के इन राज्यों में भी होता है इन चीजों का उत्पादन

भारत के आंध्रप्रदेश की बात करें, तो यह लाल मिर्च के उत्पादन के लिए जाना जाता है। वहीं, मध्यप्रदेश में हरा धनिया, तो कर्नाटक की काली मिर्च पूरे देश में मशहूर है।

यही वजह है कि दक्षिण भारत के मसाले पूरे देश में सब्जियों के तड़के के लिए जाने जाते हैं। 

 

पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘मंदिरों का शहर’, जानें

Categories: Trends
Source: HIS Education

Links: भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘मसालों का शहर’, जानें – Tekmonk Bio, भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘मसालों का शहर’, जानें – Kungfutv, भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘मसालों का शहर’, जानें – Hot News

Cintya Dharmayanti- Wiki, Age, Height, Net Worth, Boyfriend, Ethnicity - networth, wiki, biography, myanimelive

Cintya Dharmayanti- Wiki, Age, Height, Net Worth, Boyfriend, Ethnicity

Gaten Matarazzo Sexuality: Is He Gay? Wiki And Relationship Explore - networth, wiki, biography, myanimelive

Gaten Matarazzo Sexuality: Is He Gay? Wiki And Relationship Explore